FAQ
प्रश्न:1 आवेदन पत्र कैसे प्राप्त किया जा सकता है ?
उत्तर:- निम्नलिखित तरीको से अपेक्षित आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है :-
- छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल काउन्टर से।
- पूर्व निर्दिष्ट विक्रय केन्द्र से।
- छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल कार्यालय से डाक द्वारा।
प्रश्न:2 आवेदन पत्र में कुछ प्रविष्टियां अपूर्ण होने पर क्या आवेदन पत्र पर विचार किया जावेगा ?
उत्तर:-अपूर्ण आवेदन पत्र पर निरस्त कर दिये जाएगे।
प्रश्न:3 कोरियर सर्विस से भेजे गए आवेदन पत्र को स्वीकार किया जा सकता है अथवा नहीं ?
उत्तर:- हां इसे स्वीकार किया जाएगा यदि यह नियम तिथि को प्राप्त हो यद्यपि कोरियर सर्विस /स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र की अप्राप्ति के लिए छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल उत्तरदायी नही होगा।
प्रश्न:4 क्या ओ.एम.आर. आवेदन पत्र पर रंगीन फोटो लगाया जा सकता है ?
उत्तर:- हां अभ्यर्थी द्वारा रंगीन फोटो लगाया जा सकता है किन्तु हाल ही मे खिचवाए श्वेत श्याम फोटो को अधिमानता दी जाती है।
प्रश्न:5 क्या बिना फोटो लगा हुआ ओ.एम.आर. आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा ?
उत्तर:- हां बिना फोटो के आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया जाएगा।
प्रश्न:6 यदि त्रुटिवश ओ.एम.आर. आवेदन पत्र को पेंसिल के स्थान पर पेन से भरा है तो क्या मान्य होगा ?
उत्तर:- नियम पुस्तिका के अध्याय -2 मे यह स्पष्ट रुप से उल्लिखित है कि ओ.एम.आर. आवेदन पत्र को एच. बी.पेंसिल से ही भरना है अतएव ऐसे मामले मे यह स्वीकार किया जा सकता है किन्तु छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल किसी त्रुटि के लिये उत्तरदायी नही होगा।
प्रश्न:7 परीक्षा देते समय कौन कौन सी सावधानियां रखनी चाहिये ?
उत्तर:- छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी प्रवेश पत्र अथवा मंडल की वेबसाईट से डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक है।
- अभ्यथी को केल्कुलेटर ( जिसमे केल्कुलेटर जैसा कोई भी यंत्र सम्मलित है ) का उपयोग अनुज्ञात नही है।
- अभ्यथी द्वारा आवश्यक प्रविष्टियो को जैसे रोल न. जन्मतिथि सेट कोड विषय आदि ओ.एम.आर. उत्तरपुस्तिका पर स्पष्ट और सही रुप से भरना चाहिये।
- ओ.एम.आर. उत्तरपुस्तिका पर उत्तरो को चिन्हित करने के लिये विहित किए गए बाल पाइन्ट पैन का ही उपयोग करे।
- काले बाल प्वाइंट पेन द्वारा गोला चिन्हित करने के पश्चात् उत्तर पुस्तिका पर उत्तर को परिवर्तित करने का कोई विकल्प नही है।
- ओ.एम.आर. उत्तर पुस्तिका को न तो विकृत करें और नही मोड़े।
प्रश्न8: ओ.एम.आर. आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किये जाने के लिय आपेक्षित दस्तावेज कौन कौन से है ?
उत्तर:- आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने के लिए अपेक्षित दस्तावेज में एक परीक्षा से दूसरी परीक्षा में विभिन्नता है। यद्वपि, ओ.एम.आर. आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने के लिए अपेक्षित दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-
- जन्म तारीख के प्रमाण के रूप में कक्षा दसवीं की अंक सूची की फोटो प्रति
- अर्हकारी परीक्षा की अंक सूची की फोटो प्रति।
- यदि वर्तमान वर्ष में अर्हकारी परीक्षा में उपस्थित हो रहे हो तो महाविद्यालय/विभाग प्रमुख से इस प्रभाव का प्रमाण पत्र संलग्न करे।
- आरक्षित प्रवर्ग के अभ्यर्थियो अर्थात अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति या अन्य
- पिछड़ा वर्ग या शारीरिक रुप से अशक्त की दशा मे प्रमान पत्र की फोटो प्रति।
- 6 रुपये के स्टाम्प के साथ स्वयं का पता लिखा पोस्ट कार्ड जो छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आवेदक को अभिस्वीकृति के रूप में और उसके रजिस्टेशन नंबर को संसूचित करने के लिये भेजा जाएगा।
- राज्य के कोटे के स्थानों के लिए आवश्यक अधिवासी प्रमाण पत्र की फोटो कापी।
